इटारसी। शहर के चार माता के भक्त सायकिल से माता वैष्णो के दर्शन के लिए निकले हैं। ये लोग यहां से पहले सलकनपुर जाएंगे। यहां माता विजयासन के दर्शन के बाद आगे की यात्रा प्रारंभ करेंगे।
शहर से निकली साइकिल यात्रा में वैष्णो देवीधाम की यात्रा पर निकले 4 भक्त राधेश्याम, मंगल सिंह चौहान, मस्तान सिंह ठाकुर, शिवा ठाकुर का यहां यात्रा प्रारंभ करने पर स्वागत करके विदाई दी गई। ये चारों भक्त सलकनपुर, मेंहदीपुर पुष्कर, अजमेर, अमृतसर, बाघा बार्डर होते हए वैष्णो देवीधाम पहुुंच कर दर्शन करेंगे। इन सायकिल यात्रियों को गोपाल सिद्धवानी, मनीष सेत्पलानी मोनू, मोती सिंह राजपूत, सुरेश सिद्धवानी, अमित पोपली ने स्वागत करके सफल यात्रा की शुभकामना देकर रवाना किया।
वैष्णोदेवी दर्शन को सायकिल से निकले चार श्रद्धालु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








