इटारसी। शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यावसायी प्रभात खंडेलवाल को संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी ने पत्रकार भवन में सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया।
गुलजारी लाल खंडेलवाल देसाई बीड़ी वाले के नाम से प्रसिद्ध व्यावसायिक फर्म के संचालक प्रभात खंडेलवाल का सोमवार की रात में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया था। श्री खंडेलवाल के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करने संयुक्त व्यापार महासंघ ने पत्रकार भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा को अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए अपने सक्रिय साथी के द्वारा सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्य करते हुए उनके निधन को नगर के लिए एक गहरी क्षति बताया है।
श्रद्धांजलि सभा में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव सन्नी चेलानी, भारतभूषण गांधी, गोविन्द बांगड़, चंद्रकांत अग्रवाल, बेनी शंकर शर्मा, प्रकाश खंडेलवाल, संजय जैन, कर्मवीर गांधी, संतोष सरवरिया, मुन्ना अग्रवाल, पंकज राठौर, राजकुमार उपाध्याय, मुकेश जैन, मनोहर सुंदरानी, अजय पटेल के साथ श्री खंडेलवाल के भाई अशोक खंडेलवाल एवं अन्य परिजन मौजूद थे। सभी ने मौन धारण कर और चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रभात खंडेलवाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
व्यावसायी प्रभात खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









