इटारसी। आज अखिल भारत हिंदूमहासभा संगठन इटारसी द्वारा ग्राम गुर्रा थाने प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे ग्राम सनखेड़ा में शराब पर रोक लगाने की बात रखी गई। यहाँ होने वाले शराब के खुले व्यापार के कारण आम जनता, महिलाऐं, स्कूली छात्र छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यही नहीं बल्कि इस ग्राम के युवाओं का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का एक्सीडेंट होना यह आम बात हो गई है।
हमारे संगठन एवं उपस्थित सभी ग्रामवासियों द्वारा निवेदन किया गया की अतिशीघ्र इस मामले को संज्ञान में लेकर 2 दिनों के अंदर इसे बंद कराया जाए नहीं तो गांव की जनता एवं संगठन के द्वारा इसे बंद कराया जाएगा।
आज ज्ञापन देने संभागीय अध्यक्ष बालबिहारी मालवीय, नगराध्यक्ष अनुराग गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष राजा प्रजापति, उमेश चौधरी, नगर कोषाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, नगर महामंत्री शशिकला रैकवार, नगर प्रमुख नितिन प्रजापति,नगर सहमंत्री रवि प्रजापति, दीपक, शिवा, राजा, मनोज, कृष्णा, नरवदा, रतिराम, रोहित, अमित गांव की महिला शक्ति एवं कई युवा उपस्थित रहे।
शराब पर रोक लगाने दिया ज्ञापन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









