इटारसी। हेयर कटिंग सैलून खोलने की मांग लेकर आज सेन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अनुविभागीय दंडाधिकारी से मुलाकात कर उनको आश्वस्त किया है कि सैलून और पार्लर संचालक शासन के तय नियमों का पूरी कड़ाई से पालन करेंगे। ये प्रतिनिधि मुख्य नगर पालिका अधिकारी और नगर निरीक्षक से भी मिले।
सेन समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, राकेश सराठे, अनिल सेन, धीरेन्द्र सराठे, आशीष सेन ने एसडीएम सतीश राय, सीएमओ चंद्रप्रकाश राय और टीआई दिनेश सिंह चौहान से मुलाकात कर सैलून और ब्यूटी पार्लर संचालन की मांग की। बताया गया है कि सैलून और पार्लर संचालन की स्वीकृत मिल गयी है, शुक्रवार से सैलून और ब्यूटी पार्लर खोले जा सकेंगे।
इन निर्देशों का पालन करना होगा
– बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी एवं गले में खराश वाले व्यक्तियों का प्रवेश निषेध
– हैंड सेनेटाइजर प्रवेश द्वार पर रखना और उपयोग करना एवं कराना होगा
– सभी केश शिल्पियों एवं स्टाफ को फेस मास्क, हैंड कवर, एप्रॉन अनिवार्य
– हर ग्राहक के लिए अलग-अलग तौलिया, पेपर का उपयोग करना अनिवार्य
– सभी औजारों को एक बार उपयोग के बाद सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा
– प्रत्येक हेयर कटिंग के बाद स्टाफ को हाथों को सेनेटाइज करना अनिवार्य
– कॉमन एरिया, फर्श, लिफ्ट, लाउंज, सीढिय़ों, हैंडरेल्स डिस्इंन्फेक्शन करना होगा
शर्तों के साथ शुक्रवार से खुलेंगे सैलून और ब्यूटी पार्लर


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









