होशंगाबाद। मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष पीयूष शर्मा को भारतीय तैराकी संघ के द्वारा गठित कोचेस डेवलपमेंट एंड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम कमेटी में भारतीय तैराकी संघ के द्वारा सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।
मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय वर्मा ने बताया कि हाल ही में भारतीय तैराकी संघ की आयोजित वर्चुअल बैठक में सर्वसम्मति से भारत में उच्च स्तरीय कोच एवं उनके विकास के हेतु 5 सदस्य हाई पावर कमेटी का गठन भारतीय तैराकी संघ के अध्यक्ष के निर्देशानुसार किया। इस समिति में भारतीय तैराकी संघ के पूर्व अध्यक्ष दिगंबर वी कामत समिति के चेयरमैन होंगे। सदस्य के रूप में प्रदीप कुमार राष्ट्रीय कोच, पीयूष शर्मा उपाध्यक्ष भारतीय तैराकी संघ, मोनल चौकसी महासचिव भारतीय तैराकी संघ, वीरेंद्र नानावटी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भारतीय तैराकी संघ इस समिति के सदस्य होंगे जो पूरे भारत में तैराकी से जुड़े हुए कोचों को उत्कृष्ट तकनीक एवं संवर्धन के कार्यक्रम का संचालन करेगी। पीयूष शर्मा के नियुक्ति पर मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय वर्मा, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के उपाध्यक्ष पीएन गुप्ता, रविंद्र दुबे, महेंद्र सुराणा कोषाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह राठौड़ सह सचिव, राम कुमार खिलनानी, सीमांत द्विवेदी जोनल सेक्रेटरी, सचिन पाल, रमेश व्यास, ओपी जगावत, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सदस्य राजेंद्र उपाध्याय, अशोक मोदी, अखिलेश पाठक, सुनील पटेल, राकेश जोशी, जमना पटेल, कुमारी अंजीता वर्मा, दिलीप जोशी, श्रीमती शकुंतला तिवारी, प्रमोद पाल, राजू पटेल, गिरीश पालीवाल, अनिल सक्सेना, जिला तैराकी संघ के सदस्य दीपक राठौड़ ने बधाई दी।
शर्मा तैराकी संघ की हाईपावर कमेटी में सदस्य


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








