---Advertisement---

शहर पर बाकी 5.5 करोड़, वसूली 1.3 करोड़

By
On:
Follow Us

टैक्स अदा नहीं करने वालों को जारी होंगे कोर्ट से नोटिस
इटारसी।
एक नजर
शहर में दुकानें – लगभग 14 सौ
मकान – 18 हजार से अधिक
नल कनेक्शन – लगभग 7500
अब तक बकाया (लगभग)
संपत्ति कर – 4.5 करोड़
जलकर – 50 लाख
दुकान किराया – 65 लाख
जो लोग नगर पालिका को टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं, उनको अब कोर्ट से नोटिस जारी होंगे। लेकिन, इससे पहले नगर पालिका ऐसे लोगों को एक मौका प्रदान कर रही है, ताकि लोगों को कोर्ट में चक्कर लगाने और मोटे जुर्माने से बचाया जा सके। नगर पालिका ने सारी तैयारी कर ली है। लेकिन, फिलहाल शहर में शिविर लगाकर उन लोगों को मौका दे रही है, जो टैक्स की अदायगी करने में लापरवाही कर रहे हैं, या किसी कारण से वे टैक्स अदा करने नगर पालिका दफ्तर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
इन दिनों नगर पालिका ने वार्डों में राजस्व वसूली शिविरों की श्रंखला चला रखी है। ये शिविर लोक अदालत के बाद उन लोगों को कोर्ट में चक्कर काटने या अप्रिय स्थिति से बचाने के लिए एक मौका की तरह है, जो लोक अदालत में नहीं पहुंचे, या नगर पालिका दफ्तर में टैक्स अदा करने नहीं पहुंच रहे हैं। दरअसल, कोर्ट से ऐसे लोगों को नोटिस भेजने के संकेत मिलने के बाद नगर पालिका ने सारी जानकारी एकत्र कर नोटिस भी तैयार कर लिये हैं। लेकिन, शिविर के माध्यम से एक मौका दिया जा रहा है।

बड़े बकायादारों को मिलेंगे नोटिस
नगर पालिका ने बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है, इनको बहुत जल्द कोर्ट से सीधे नोटिस मिलेंगे। पिछले दिनों लगी लोक अदालत में नगर पालिका से नोटिस मिलने के बाद कई बकायादार नहीं पहुंचे थे, जिन पर हजारों रुपए का बकाया है। इस स्थिति को कोर्ट के समक्ष आने पर वहां से नोटिस जारी करने को कहा है। नगर पालिका बकायादारों की संपूर्ण जानकारी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी और वहां से नोटिस जारी किये जाएंगे। सहायक राजस्व निरीक्षक विकास बाघमारे ने बताया कि लोक अदालत के बाद कोर्ट में इस संबंध में बातचीत के बाद आदेश हो चुके हैं, लेकिन हम एक अवसर बकायादारों को देना चाह रहे हैं ताकि वे कोर्ट में जाने से बच सकें।

साढ़े पांच करोड़ रुपए का बकाया है
नगर पालिका का शहर में संपत्तिकर, जलकर, मकान-दुकान किराया का करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए का बकाया है। इनमें करीब साढ़े चार करोड़ रुपए संपत्तिकर का बाकी है, जबकि जलकर का पचास लाख, लगभग 65 लाख रुपए दुकान किराया का शेष है। वसूली के प्रयासों को करके नगर पालिका के राजस्व विभाग ने अप्रैल 2019 से फरवरी 2020 तक लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए की वसूली कर ली है। पिछले शनिवार लगी लोक अदालत में भी नगर पालिका को करीब 13 लाख रुपए का बकाया प्राप्त हुआ था। लोक अदालत, शिविर और प्रतिदिन की वसूली सहित 1 फरवरी से 15 फरवरी तक नगर पालिका का राजस्व विभाग लगभग 32 लाख रुपए की वसूली कर चुका है।

शिविर के माध्यम से मिलेगा मौका
नगर पालिका ने वार्डों में राजस्व वसूली शिविरों की श्रंखला प्रारंभ की है। यदि इन शिविरों के माध्यम से बकायादार अपने कर की वसूली करते हैं तो वे कोर्ट की कार्रवाई से बच सकेंगे। पिछले दो दिनों से शिविर में साढ़े पांच लाख की वसूली कर ली है। अभी आगामी कुछ दिन और शिविर लगाकर सभी वार्डों के बकायादारों को अवसर प्रदान किया जा रहा है। इन शिविरों की श्रंखला खत्म होने के बाद जो बकायादार अपना बकाया जमा करने शिविरों में या नगर पालिका कार्यालय में नहीं पहुंचेंगे, उनके नाम और बकाया की जानकारी कोर्ट के समक्ष पेश कर दी जाएगी ताकि वहां से इन बकायादारों को नोटिस जारी किये जाएं। शिविरों के बाद कोर्ट के माध्यम से ही वसूली होगी।

दो दिन यहां लगेगा शिविर
सुबह 10 से शाम 6 बजे तक वार्ड 13 गोपाल नगर, वार्ड 14 आर्य नगर, वार्ड 15 विश्वकर्मा नगर, वार्ड 15 प्रताप नगर। इन शिविरों में शहर के बैंक कालोनी, महर्षि नगर, दशमेश कालोनी, सूरजगंज, सोनासांवरी नाका आदि क्षेत्रों के नागरिक संपत्तिकर, जलकर जमा कर सकते हैं। सोमवार को दो स्थानों पर लगे शिविर में नगर पालिका को करीब 80 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अन्य वार्डों से करीब 1.20 लाख रुपए की वसूली हुई है।

इनका कहना है…!
बड़े बकायादारों की जानकारी जुट ली है। कोर्ट में सारी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी और वहां से ही इनको नोटिस जारी किये जाएंगे। अभी शिविरों के माध्यम से बकायादारों को एक अवसर प्रदान किया जा रहा है।
विकास वाघमारे, एआरआई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.