इटारसी। नगर पालिका ने संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए कमर कस ली है। नगर पालिका का स्वास्थ्य अमला शहर के वार्डों में फॉगिंग मशीन से धुआ कराने के साथ ही कीटनाशक पावडर का छिड़काव करा रही है।
आज नगर पालिका के सफाई अमले ने शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई अमले से नालियों, गलियों और रोडों की सफाई करायी साथ ही नगर पालिका की फॉगिंग मशीनों से लगातार वार्डों में धुआं करके मच्छरों का खत्मा और अन्य संक्रामक बीमारियों के वायरस को खत्म करने का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए संक्रामक रोगों की संभावना के चलते कीटनाशक छिड़काव के साथ ही मच्छरों के खात्मे के लिए फॉगिंग करायी जा रही है। आमजन भी सफाई रखने में नपा की मदद करे और यहां-वहां खुले में कचरा न फैंकें।
नपा के स्वास्थ्य अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि हर रोज शाम को मच्छरों के खात्मे के लिए अभियान चला रहे हैं। नालियों के आसपास कीटनाशक पावडर का छिड़काव, मलेरिया ऑयल डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंदगी से होने वाले वायरस के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि वे सफाई बनाए रखने के लिए नगर पालिका का सहयोग करें।
शहर में नपा कर रही छिड़काव और फॉगिंग

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









