इटारसी। समीपस्थ ग्राम रामपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद इंदर गिरी गोस्वामी एवं अन्य शहीदों की स्मृति में आज केंद्रीय जेल होशंगाबाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलालेखों पर करुणोदय संस्था के सदस्यों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ज्ञात हो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय इंदर गिरी गोस्वामी को अंग्रेजों से संघर्ष के दौरान होशंगाबाद जेल में बंदी बनाया था और वहीं पर आमरण अनशन कर स्वर्गीय गोस्वामी ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। जन आक्रोश से बचने के लिए अंग्रेजों द्वारा उनको जेल के अंदर ही समाधि दे दी गयी थी।
शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशजों ने समाधि स्थल को चिन्हित करने के लिए जिला कलेक्टर से निवेदन किया है जिससे उनकी स्मृति को संजोया जा सके। शहीद इंदर गिरी गोस्वामी के वंशज बसंत गिरी गोस्वामी ने बताया कि जिला कलेक्टर आशीष सक्सेना ने उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर करुणोदय संस्था के अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
शहीदों की समाधि स्थल को चिन्हित करने की मांग

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








