भोपाल। मिस एंड मिस्टर ग्लैम भोपाल फैशन शो में रनर अप रहीं शिवानी कुमार बनी जल्द ही फिल्मों में भी नजर आएंगी। शिवानी एक डॉक्टर हैं और ज़रूरत मंद लोगों की हमेशा सहायता करती हैं। डॉक्टर होने के साथ ही उनको कला और संस्कृति से काफी जुड़ाव रहा। समय मिलने पर वो कल्चरल एक्टिविटीज़ में पार्टिसिपेट करती हैं, चाहे वो डांस हो, म्यूजिक हो, या फिर एक्टिंग हो। जीवन के हर किरदार को परिवार और समाज से जुड़ी अपनी हर जि़म्मेदारी को बखूबी निभाती हैं। शिवानी बताती हैं कि मेरा सपना एक बेहतर डॉक्टर बनना है, जिससे लोगों की मदद कर सकूं और ज़रूरतमंद लोगों के काम आ सकूं।
शिवानी जल्द ही एक फि़ल्म में भी नजऱ आएंगी।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








