इटारसी। दीनदयाल वनांचल सेवा के अंतर्गत आज ग्राम रांझी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक 188 रोगियों का परीक्षण करके उपचार दिया गया।
रेंजर लखनलाल यादव ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में वनग्राम रांझी, भातना, गोलनडोह, चीचा एवं लालपानी के ग्रामीणों का परीक्षण एवं टीकाकरण किया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा के डॉ. विवेक विभु एवं उनकी टीम, डॉ. नेहा, मलेरिया निरीक्षक हरिसिंह ठाकुर, आजाद सिंह, मुकेश व्यास, विवेक कुमरे, सुभाष दामड़े, कमलेश पाल, शांति मालवीय, इंदु चंदेल, दीपमाला पटेल एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
[adrotate banner="7"]
शिविर में 188 ग्रामीणों को मिला उपचार

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









