बनखेड़ी। आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को सुबह 5:00 बजे से रामदेव शुगर मिल संचालक के घर एवं सात प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्यवाही की गई जो दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। आयकर विभाग की लगभग 50 गाड़ियां दिन भर यहां से वहां वहां से यहां घूमती रही। शुगर मिल सहित दफ्तर आवासों पर दस्तावेज खगाले एवं देर रात तक बैंकों में खाते खंगाले एवं लॉकर चेक किए। आयकर विभाग के अधिकारियों ने दोनों दिन मीडिया से बात करने के लिए मना कर दिया। अधिकारियों द्वारा अपना नाम तक नहीं बताया गया। महेश्वरी ग्रुप एवं शुगर मिल के कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए। यह जांच रामदेव शुगर मिल बनखेड़ी, नर्मदा शुगर मिल साले चौका, शक्ति शुगर मिल कोडिया, गिरिराज राइस मिल खापरखेड़ा, श्रीजी ट्रेडर्स पिपरिया, श्रीनाथ ट्रेडर्स बनखेड़ी पर की गई। खबर लिखने तक मीडिया को कोई भी जानकारी अधिकारियों द्वारा नहीं दी गई।
शुगर मिल संचालक के आवास एवं प्रतिष्ठानों पर दूसरे दिन भी जांच जारी


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








