इटारसी। नगर के जयस्तंभ चौक पर नागरिकों ने बुधवार की शाम बापू की पुण्यतिथि पर 5:17 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर उनकी शहादत को याद किया।
इस मौके पर भगवान नित्यानंद संगीत महाविद्यालय के शरद दीक्षित एवं उनके साथियों ने गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। 71 साल पहले 30 जनवरी 1948 को शाम 5:17 पर बापू प्रार्थना के लिए जा रहे थे, तब नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन इटारसी परिवार ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करण सिंह तोमर सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता समाजसेवी, वकील, व्यापारी, पत्रकार और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर स्थानीय एमजीएम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने विशेष सेल्यूट देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान जयस्तंभ पर एलईडी बिग स्क्रीन पर महात्मा गांधी के जीवन चित्र को प्रदर्शित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के इस मौके पर उपस्थित सभी ने राष्ट्रपिता की शहादत को याद करते हुए शांति सद्भाव के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए, इन मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अशोक जैन ने किया।
श्रद्धांजलि देकर शहादत को किया याद

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









