---Advertisement---

श्रमदान, वृक्षारोपण और पुरस्कार वितरण किया

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विद्युत लोको शेड में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर शेड परिसर में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर वांछित खरे द्वारा, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर वीरेंद्र कुमावत एवं विनय कुमार मिररे वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक मनोज महावर एवं समस्त अनुभाग प्रभारी व कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई गई। शेड कर्मचारियों द्वारा बनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लाइन डायग्राम का अनावरण पर सेवानिवृत्त कर्मचारी घनश्याम विश्वकर्मा एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी विश्वनाथ सिंह यादव एवं विजय कुमार वेल्डर द्वारा पूजन अर्चन कर फूल माला द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
स्वच्छता अभियान पखवाड़े के अंतर्गत नन्हें-मुन्ने बच्चों के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था जिसमें प्रथम प्रभास पिल्लई द्वितीय शर्वरी माडलीक, तृतीय श्रेयांश मिश्रा ,चतुर्थ स्थान दक्षिता मेहरा ने प्राप्त किया चित्रकला प्रतियोगिता में उपस्थित सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्युत लोको शेड कर्मचारियों के द्वारा विश्वास डबल मोड लोको का कार्य करने वाली टीम में एपीडे वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर पवन चंदेरिया, ललित गुप्ता, रंजीत कुमार, जितेंद्र पटेल, इलेक्ट्रॉनिक लैब से महेश नागरे, सतीश चंद्र गुप्ता, राहुल देव निशा बाजपेई, राजभाषा हिंदी के लिए आरिफ बेसिक ट्रेनिंग सेंटर (बीटीसी ) इन सभी कर्मचारियों को वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर वंचित खरे द्वारा पुरस्कृत किया।
स्वच्छता पखवाड़ा एवं गांधी जयंती के उपलक्ष में शेड परिसर के अंदर समस्त अधिकारियों एवं सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों ने नर्सरी को डेवलप किया। स्वच्छता अभियान को लेकर शेड परिसर के अंदर सभी अनुभागों में जाकर स्वच्छता देखने पर सबसे स्वच्छ अनुभाग ई-3 एवं ई-5 को संयुक्त रूप से स्वच्छ घोषित किया एवं दोनों अनुभागों को पुरस्कार घोषित किया। इसी दौरान सभी उपस्थित अधिकारी सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों के द्वारा शेड में मिलकर श्रमदान भी किया। अंत में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ने दोनों यूनियनों को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा एवं उपस्थित अधिकारी एवं सुपरवाइजर कर्मचारियों को शपथ दिलायी।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.