इटारसी। श्री गंगाधर महावीर मंदिर पथरोटा में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। मानस मोहिनी श्रीमती संध्या देवी चित्रकूट के श्रीमुख से श्रीराम कथा प्रस्तुत होगी। आयोजन समिति के ब्रजेश पटेल ने बताया कि 1 फरवरी सोमवार को श्रीराम कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का समापन 9 फरवरी मंगलवार को होगा। इस अवसर पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। समस्त पथरौटा ग्रामवासियों ने आसपास के अंचल के धर्मप्रेमियों से श्रीराम कथा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
श्रीराम कथा 1 फरवरी से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







