होशंगाबाद। बर्तन व्यापारियों की आवश्येक बैठक हिगंलाज देवी मंदिर में आयोजित की गयी। बैठक में बर्तन व्यापारी संघ का गठन करने पर विचार विमर्श कर सर्व सम्मति से अध्यक्ष हेतु केप्टन किशोर करैया को चुना गया। सभी अन्य पदों पर भी आपसी सहमति से नियुक्ति हुई जिसमें उपाध्यक्ष इरफान अली, सचिव चरणजीत सिंह, सह सचिव प्रशांत जैन, कोषाध्यक्ष अरविंद कांसकार को चुना। इस अवसर महेंद्र सिंह, प्रवीण जैन, सुभाष गुप्ता, लालू करैया, प्रदीप लोहिया, नंदकिशोर कांसकार, विकास लोहिया, संजय जराठे, महेश कांसकार, नितिन खंडेलवाल, आलोक उपाध्याय, स्वदेश कांसकार, कमलेश नरवानी, नितिन करैया, सचिन खंडेलवाल, ध्रव करैया, ललित सोनी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे. आभार प्रर्दशन लालू करैया ने किया।
श्री केप्टन करैया अध्यक्ष बने

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









