होशंगाबाद। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अखिलेश खंडलेवाल ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। फेसबुक पर उन्होंने लिखा है कि जब फैसले में सहभागिता न हो तो पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं है। जब हमारे साथ मिलकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का सिर्फ इसलिए नुकसान हो कि वो हमारे मित्र/साथी हैं उनका भविष्य हमारे कारण खराब हो यह ठीक नहीं। इसलिए मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ता हूं। दरअसल, आज शाम ही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रांशु राणे ने जिले के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें होशंगाबाद में वैभव सोलंकी अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके इस्तीफे को युमो के मंडल अध्यक्ष पद पर की गई नियुक्ति को माना जा रहा है। नपाध्यक्ष के इस्तीफे से भाजपा की अंतर्कलह सामने आने लगी है। राजनीतिक चर्चाओं में यह दबाव की राजनीति भी हो सकती है। हालांकि उनके इस्तीफे की घोषणा से पार्टी में खलबली तो मच गई है, देखना है कि मंगलवार को इस मामले में क्या होता है? माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें मना लेगी।
श्री खंडलेवाल ने सोशल मीडिया पर दिया इस्तीफा

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









