श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक

इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकडग़ंज इटारसी (Shri Durga Navgrih Mandir ) में शिव के पार्थिव स्वरूप का पूजन एवं रुद्राभिषेक यजमान रजत मिश्रा ने भगवान के पार्थिव शरीर का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। मुख्य आचार्य पं. विनोद दुबे एवं आचार्य सत्येंद्र पांडे, पीयूष पांडे ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन अर्चन कराया।
रविवार का दिन होने के कारण श्रद्धालु भले ही सीमित संख्या में आए हो परंतु समय पर पहुंचे थे। यजमान सहित सभी श्रद्धालुओं और ब्राह्मणों ने मास्क लगाया हुआ था। इस मंदिर में पहले ही दिन से भगवान शिव को प्रसन्न करने और कोरोना महामारी से बचाव के लिए महामृत्युंजय पाठ का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य विनोद दुबे ने कहा कि भगवान शिव में श्रद्धा रखने वाला व्यक्ति भवसागर को पार कर जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव कभी सती के साथ और कभी माता पार्वती के साथ दिखाई दिए परंतु उनका अर्धनारेश्वर स्वरूप आज भी पूजा जाता है। सावन माह में उनकी पूजा का विशेष फल महिलाओं और कुंवारी कन्याओं को प्राप्त होता है। वे अपने भक्तों पर हमेशा दया करते हैं। श्री दुबे ने कहा कि कोरोना महामारी इस शहर में दोबारा आ गई है यह गंभीर चिंता का विषय है। नागरिकों को अपने दायित्व समझना चाहिए और सतर्क सजग रहकर स्वस्थ रहना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि चेहरे पर मास्क लगाएं दोनों हाथों को सेंनेट्राइस करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!