इटारसी। आरपीएफ और रेलवे की मुस्तैदी से आज एक श्रीलंकाई महिला अपने दल से बिछडऩे के बाद आखिरकार वापस ग्रुप में जुड़ गई।
दरअसल श्रीलंका से एक दल भारत भ्रमण पर निकला है। आज दल को भोपाल से चेन्नई जाना था, दल की एक सदस्य श्रीमती कल्याणी गलती से भोपाल स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की जगह कर्नाटक एक्सप्रेस में बैठ गई। वहां भोपाल में दल को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने चेन्नई में श्रीलंका दूतावास से संपर्क किया। वहां से रेलवे के माध्यम से मैसेज इटारसी आया। यहां जब आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर जांच की तो महिला बैठी मिल गई। इसके बाद तमिलनाडु एक्सप्रेस के इटारसी आने पर महिला को दल के प्रमुख को सौंपा। इस त्वरित कार्रवाई के बाद श्रीलंकन एंबेसी की प्रोटोकाल आफिसर वंदना ने इटारसी आरपीएफ को धन्यवाद पत्र भेजा है।
श्री लंका की महिला को ग्रुप से मिलाया

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









