---Advertisement---

श्री शतचंडी महायज्ञ 24 से, सुबह निकलेगी घटयात्रा

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री बूढ़ी माता मंदिर में आज से श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन प्रारंभ होगा। पहले दिन बुधवार 24 जनवरी को घटयात्रा निकाली जाएगी तथा समपन 30 जनवरी को किया जाएगा। मंदिर परिसर में आयोजन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। आज मंदिर परिसर की धुलाई-सफाई की गई।
आयोजन समिति की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 24 जनवरी को प्रात: 8 बजे घटयात्रा श्री माता महाकाली दरबार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री बूढ़ी माता मंदिर पहुंचेगी। यहां पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से अरणि मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलित करके यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा। 26 जनवरी से 29 जनरी तक हर दिन सुबह 8:30 बजे से 12 बजे और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ, रूद्राभिषेक यज्ञ, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 30 जनवरी को दोपहर 2 बजे से पूर्णाहुति, पूजन, आरती, प्रसाद वितरण, ब्राह्मण व कन्याभोज, महाप्रसाद वितरण होगा। इस दौरान 25 से 29 जनवर तक हर दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रवचन चलेंगे। यज्ञाचार्य पं. रामगोपाल त्रिपाठी रहेंगे व प्रवचनकर्ता भगवतार्चा पं. विष्णुपुरी गोस्वामी हैं।

चरण पादुका सेवा समिति की बैठक हुई
श्री बूढ़ी माता चरण पादुका सेवा समिति की बैठक में सभी सेवादार उपस्थित हुए। इस दौरान कार्यसमिति में कुछ विस्तार भी किया। समिति के अध्यक्ष आचार्य शिव मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राजेंद सैनी, कोषाध्यक्ष राजकुमार पेजवानी, सचिव जस्सी भगत, उपसचिव सूरज चौधरी, विशेष सहयोग श्रीमती चरणजीत मल्होत्रा, हरदीप, विशाल मालवीय, महेश गिलानी, राजेंद्र मालवीय, विक्की सहगल, नीतिराज चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.