श्री सोलंकी भाजपा में हुए वापस शामिल
होशंगाबाद। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मंडलोई ने संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित की सहमति से होशंगाबाद ग्रामीण किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह सोलंकी को पार्टी में वापस शामिल किया है। अब श्री सोलंकी पार्टी के साधारण सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। ज्ञात हो कि श्री सोलंकी द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी संगठन के विरूद्ध दुष्प्रचार करने पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से बाहर किए गए थे।