इटारसी। टीआरडी बनापुरा और खिड़किया डिपो के 7 कर्मचारियों के वेतन 4 महीने बाद भी इस महीने नहीं बनाया था। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के इंजीनियरिंग ब्रांच के सचिव सरताज हुसैन के प्रयास से मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे, एवं मंडल सचिव आरके यादव के नेतृत्व में इस कार्य के लिए एडीएफएम ने भी अपनी असमर्थता जता दी थी। तत्पश्चात सरताज हुसैन ने फाइनल हो चुकी पेशीट दोबारा प्रोसेस करवाई और शाम को इन कर्मचारियों के वेतन बनवाए गए। उनके साथ ही राजीव सक्सेना ओएस (कार्मिक) भोपाल का भी सहयोग रहा।
संघ प्रवक्ता जगदीश जुनानिया ने बताया कि यह वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिसकी सराहना समस्त रेल कर्मचारियों को वेतन दिलाया। इन कर्मचारियों ने सरताज हुसैन एवं मजदूर संघ का आभार माना। इन प्रयासों से रवि रंजन कुमार बानापुरा, सुनील कुमार हेल्पर बानापुरा, धर्मनाथ हेल्पर बानापुरा, मिथुन कुमार हेल्पर बानापुरा, सुधीर कुमार हेल्पर खिरकिया, मधुसूदन गोप हेल्पर खिरकिया और अरुण कुमार खिरकिया का वेतन मिल सका।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
संघ ने कर्मचारियों का रुका वेतन दिलाया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com