संयुक्त संचालक ने किया मेहरागांव स्कूल का निरीक्षण

संयुक्त संचालक ने किया मेहरागांव स्कूल का निरीक्षण

इटारसी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरागांव में संयुक्त संचालक नर्मदापुरम संभाग एसके त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस आकस्मिक निरीक्षण के दौरान संस्था में पदस्थ सभी शिक्षक हाजिर मिले। सुपर-1000 के अंतर्गत कक्षा दसवी में डी एवं ई ग्रेड प्राप्त 18 छात्रों को गैर आवासीय विशेष कक्षा का निरीक्षण कर जेडी ने छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में आने वाली समस्याओं की जानकारी दी एवं विषय की कठिन अवधारणाओं को स्पष्ट कर छात्रों को अच्छे परीक्षाफल लाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
कक्षा संचालन पर संकुल प्राचार्य एसके चौलकर से सभी अच्छे परिणाम के बारे में जानकारी पर प्रसन्नता जाहिर की। निरीक्षण के समय सेवानिवृत्त प्राचार्य एसके रघुवंशी, प्रधानपाठीक आरके कीर, शिक्षक भुवनेश्वर दुबे उपस्थित थे। संयुक्त संचालक ने शाला के नये भवन का निरीक्षण भी किया। शाला का नया भवन बनकर तैयार हो गया है, उसे शीघ्र ही आधिपत्य ग्रहण की कार्यवाही हेतु संकुल प्राचार्य श्री चौलकर को निर्देशित किया गया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!