इटारसी। दीवान कालोनी में नालियां सड़कों पर बहने लगी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से वे ओवरफ्लो हो रहीं और पानी सड़कों पर आने लगा है। इन हालातों में रोड पर कीचड़ और गंदगी हो रही है, खाली जगह में पानी भरने से जीव-जंतु पल रही हैं। वार्ड में नालियों को पक्की करने और सफाई करने की मांग लेकर कालोनी के लोगों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।
लोक जनशक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुणाल पासवान के नेतृत्व में कालोनी के वाशिंदों ने एसडीएम सतीश राय को दीवान कॉलोनी की मुख्य समस्याओं से अवगत कराने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्य समस्या कच्ची नाली, कच्ची रोड को लेकर थी जिससे वार्ड वासी परेशान हैं। उनका कहना है कि घरों से निकलने वाला पानी भी रोड पर बहता रहता है जिससे गंदगी एवं अन्य जीव जंतु पल रहे हैं। ज्ञापन की एक प्रति सीएमओ को भी दी गई। इस अवसर पर रामबाबू श्रीवास, आकाश करोसिया, दिलीप मेहरा, राजेश चौरे, संदीप वर्मा, प्रवीण राव ढगे, युवा विंग जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सड़कों पर नाली का पानी, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






