---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

सतकर्म से हर कोई महान बन सकता है: पं. तिवारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ग्राम डोलरिया शिवशक्ति गार्डन में चल रही स्व. अमर सिंह परिहार एवं स्व. श्रीमती रामकुंअरबाई की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा में संत भक्त भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा संसार में प्रत्येक मनुष्य सत्कर्म से महान बन सकता है। जितने भी महान, महापुरुष हुए हैं और आज भी जिनको आप मानते हो, आदर देते हो उनका शरीर भी पांच तत्व का हमारे जैसा ही होता है। हम सभी को उनके जैसा आचरण, दिनचर्या, व्यवहार, सतकर्म करना पड़ेगा तभी हम महान कार्य कर सकते हैं। शुकदेव महाराज ने राजा पारीक्षित को यही ज्ञान दिया था। जन्म से हर कोई महान नहीं होता, लेकिन सत्कर्म से हर कोई महान बन सकता है। तुम सेवा चाहते हो तो पहले करो, मान चाहते हो, तो पहले मान दो, यश चाहते हो, धन चाहते हो, सुख चाहते, शांति चाहते हो, जो भी आप अपने लिये चाहते हो, उसे दूसरों को देना शुरू करो। तुम सदा मंदिर में ही हो, तीरथ में हो, ऐसा मानकर सद्व्यवहार सदाचरण सदा करते रहना चाहिये। यही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। सच्ची कमाई का एक-एक रुपया हीरे के बराबर होता है। सत्कर्म, ईमानदारी, न्याय, नीति पूर्वक कर्म करने से जो सुख, शांति, आनंद मिलता है, वह दोष रहित, दुख रहित होता है। गौ माता की रक्षा, सेवा, पालन करने से सारे देवी-देवता की सेवा हो जाती है। आयोजन समिति के चंदन सिंह परिहार एवं परिहार परिवार ने बताया कि रविवार को कथा का विश्राम होगा।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.