इटारसी। रामपुर पुलिस ने ग्राम सनखेड़ा से करीब एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 8 हजार रुपए से अधिक की नगद राशि और ताश की गड्डी जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार को दोपहर 1 बजे की और शाम को लगभग चार घंटे बाद करीब सवा पांच बजे मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सनखेड़ा पहुंचकर जुआ खेल रहे 11 जुआरी रजा, मंगल, मुकेश, गोलू, सुरेश, मनीष, ब्रजेश, महेश, सौरभ, विजय, नीलेश को गिरफ्तार करके यहां से 8140 रुपए जब्त किये। उनके खिलाफ जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
सनखेड़ा से एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









