होशंगाबाद। कलेक्टर धनजंय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कर्यालय में जिला असिसमेंट कमेटी की बैठक में मनोहर बडानी, भगवती चौरे, पीयूष शर्मा, डॉ.हर्षल काबरे सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कोराना वायरस की रोकथाम एवं गेहूं उपार्जन के संबंध में चर्चा की कर सुझाव दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की सीमाओं को सील रखें, जिले में एंट्री एवं एक्जिट पाइंट पर प्रभावी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि नये कोरोना संक्रमित मरीजों की एडवांस कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर क्वारेंटाइन करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन वितरण में इच्छुक स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें एवं वितरण के दौरान सोशल डिस्टेसिंग के मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं, सामग्री की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुष औषधियों का वितरण कराएं एवं इस कार्य में इच्छुक संगठनों का भी सहयोग प्राप्त करें।
समन्वय स्थापित करके करें कार्य : कलेक्टर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







