इटारसी। कोरोना (Corona) के चलते शासन द्वारा इस वर्ष अगस्त (August) में स्कूल (School) खुलने के आदेश दिए गए हैं। चूंकि हर वर्ष जुलाई (July) प्रथम सप्ताह को प्रवेशोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस परंपरा का निर्वाह करते हुए आदर्श चौरसिया लेडीज क्लब इटारसी ने चौरसिया समाज (Chaurasiya Samaj) के बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया। शासन द्वारा नियत गाइड लाइन मास्क, (Mask) सेनेटाइज, (senitiser, ) सोशल डिस्टेंस (social distancing) का कठोरता से पालन करते हुए कार्य किया है। उपस्थित सामाजिक महिलाओं एवं बच्चों के हाथों को सेनेटाइज़ कर, मास्क के उपयोग के साथ पाठ्य सामग्री को वितरित किया जिसमें कॉपी, पेन ,पेंसिल, रबर आदि दिये गए।
डॉक्टर दिवस पर क्लब की महिलाओं ने डॉ. आभा जैन को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इन दोनों कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. इंदु प्रदीप चौरसिया, सचिव गीतांजलि जितेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष अनिता विष्णु चौरसिया, कोषाध्यक्ष मंजुला चौरसिया, सहसचिव संतोष भारद्वाज, चंदा चौरसिया, रचना चौरसिया, आशा भारद्वाज, मधु चौरसिया, श्वेता चौरसिया, स्नेहा चौरसिया, भारती चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
समाज के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








