समूह की महिलाओं के बनाए उत्पाद देखे विस अध्यक्ष ने
इटारसी। स्वसहायता समूह की महिलाओं का लघु उद्योग पर इटारसी स्टार्टअप के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम शहरी आजीविका केन्द्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनके द्वारा बनायी गईं सामग्री को देखा।
नगर पालिका इटारसी द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंर्तगत मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति द्वारा शहरी आजीविका केद्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा पहुंचे थे। स्वसहायता समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि समूह की महिलायें अपने पैरो पर खड़ी हों, उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में किसी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं आने दी जायेगी, समूह के लोन के माध्यम से उनको भरपूर मदद की जायेगी , उन्होंने महिला समूहो द्वारा बनाये सामान देखे एवं तारीफ की। सीएमओ अक्षत बुंदेला ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाये प्रोडक्ट की प्रशंसा की एवं शहरी आजीविका केद्र का निरीक्षण किया।
इटारसी स्टार्टअप के अजय सिंह ने महिलाओं को मशीनरी की जानकारी दी। समूह संगठक अजय मंजारिया ने बताया कि इटारसी में अभी तक 150 समूह बनाये जा चुके हंै, प्रत्येक समूह में कम से कम 10 महिलायें होती है अगर समूह को बैंक से लोन मिल जाये तो समूह अच्छा काम कर सकते हैं। शहरी आजीविका केद्र के मनीष ठाकुर ने संचालन एवं आभार प्रदर्षन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के राजेश शर्मा, भगवान सिंह राजपूत, दिव्या मिश्रा, आजीविका केद्र की शालिनी यादव, मुमताज बी, अनिता सैनी सहित समूह की 100 महिलाएं उपस्थित रहीं।