परशुराम जयंती पर नहीं दी गई वाहन रैली की अनुमति
इटारसी। सर्वब्राह्मण समाज के अराध्य भगवान परशुराम की जयंती कार्यक्रम मई में आयोजित की जाएगी। जयंती महोत्सव के तहत हर वर्ष वाहन रैली का आयोजन होता है इस वर्ष भी वाहन रैली निकालने का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन एसडीएम ने वाहन रैली की अनुमति नहीं दी है।
वाहन रैली की अनुमति नहीं मिलने से सर्व ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। इधर राजपूत समाज की ओर से भी राजपूतों के अग्रज महाराणा प्रताप जयंती समारोह के दौरान वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया था। राजपूत समाज को भी वाहन रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई है इससे राजपूत समाज में भी आक्रोश है।
सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने बताया कि सिवनी मालवा में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सभी समाज के लोग शामिल हुए है। यहां वाहन रैली निकाली गई जिसकी अनुमति दी गई थी। जब सिवनी मालवा में इसकी अनुमति दी जा सकती है तो इटारसी में क्यों नहीं। एक ही जिले में दो अलग-अलग कानून नहीं होते। उन्होंने कहा कि रैली तो निकाली जाएगी और प्रशासन जितने चाहे प्रकरण बनाना चाहे बना दे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक सामाजिक और धार्मिक आयोजन है न कि राजनीतिक, फिर अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।
मतदान नहीं करेगा समाज
सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने कहा कि जिस आचार संहिता के नियमों की आड़ लेकर अनुमति देने से मना किया जा रहा है। अब समाज ने निर्णय लिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सर्व ब्राह्मण समाज मतदान नहीं करेगा। आचार संहिता क्या हैं, इसके क्या नियम है और इसमें क्या किया जा सकता है और क्या नहीं किया जा सकता इसको लेकर ब्राह्मण समाज विद्वानों की परिचर्चा कराएगा।
राजपूत समाज ने भी किया समर्थन
राजपूत समाज की ओर गोल्डी बैस ने कहा कि राजपूत समाज सर्वब्राह्मण समाज के साथ हैं और राजपूत समाज भी चुनाव में मतदान नहीं करेगा। शहर के अंदर ही दो तीन कार्यक्रम आचार संहिता के दौरान हुए हैं उसकी बाकायदा अनुमति दी गई है तो फिर हमें सामाजिक कार्यक्रम की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही।
सर्व ब्राह्मण समाज में आक्रोश, राजपूत समाज ने किया समर्थन

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








