इटारसी। सिटी पुलिस ने बीती रात पुरानी इटारसी क्षेत्र से सवा किलो गांजे के साथ एक ईरानी महिला को गिरफ्तार किया है। एसपी अरविंद सक्सेना के मार्गदर्शन और एएसपी राकेश खाखा तथा एसडीओपी उमेश द्विवेदी के निर्देशन में रविवार की रात करीब 9 बजे पुलिस ने पुरानी इटारसी में बजाज शो रूम के सामने नाजिया अली ईरानी पति लक्ष्मण रैकवार 29 वर्ष, निवासी पुरानी इटारसी को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब सवा किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने फिर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पुरानी इटारसी क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास से एक ईरानी महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 14 हजार रुपए बतायी जा रही है। पुलिस ने महिला पर एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध करके कोर्ट में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रम रजक के साथ उपनिरीक्षक मोनिका गौर, सहायक उपनिरीक्षक महेश जाट, आरक्षक भूपेश मिश्रा, भागवेन्द्र, शुभम राय, जयप्रकाश पाठे की मुख्य भूमिका रही है।
सवा किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








