---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

ससुराल में पूरी हुई गोदभराई की रस्म, मायके सा दुलार मिला

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी।भारतीय संस्कृति में गर्भवती महिलाओं की पीहर में गोद भराई की प्राचीन परंपरा है, इसे शुभ शगुन के रूप में देखा जाता है। यह रस्म ग्रीष्मकाल में ज्यादा होती हैं, चूंकि विवाहित महिलाएं इस दौरान मायके जाती हैं, इस बार कोरोना लॉकडाऊन की वजह से ऐसी कई महिलाएं मायके नहीं जा सकीं और कई नव विवाहिताओं की गोद भराई नही हो सकी।
ऐसी घड़ी में इस रस्म को निभाने सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह ठाकुर ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की प्रेरणा से न्यास कॉलोनी वार्ड 13-14 की 40 गर्भवती महिलाओं को गोदभराई रस्म का न्यौता भेजा गया। वृदांवन गार्डन में सजे-धजे मंडप के बीच साज-सज्जा कर गर्भवती महिलाओं को पाटे पर बैठाकर तिलक लगाया गया, साथ ही साड़ी, सुहाग श्रंगार की सामग्री, पोषण आहार, फल भेंट कर गोद भरी गई। आयोजन में यहां तैनात आशा, यशोदा ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग प्रचारक सुरेंद्र सिंह सौलंकी, जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय, पूर्व पार्षद अमृता ठाकुर, उपस्थित रहे।
corona lock doमहिला बाल विकास विभाग सेक्टर सुपरवाइजर दीप्ती शुक्ला, पूजा गौर, रेखा मालवीय, ज्योति मढ़ैया, उषा रायकवार, तमिजा बेगम, अंजू शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. स्वाति अग्रवाल, मंगला मालवीय, विनम लौवंशी, निकिता मालवीय मौजूद रहे। मनीष ठाकुर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद भावनात्मक रस्म होती है, जिसे मायके में पूरा किया जाता है, लेकिन कोरोना की वजह से महिलाएं अपने मायके नहीं जा सकीं, हमने उनके भाई और माता-पिता की भूमिका अदा कर गोद भराई की रस्म पूरी की है, उन्हें सुरक्षित प्रसव की शुभकामनाएं दी गईं।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.