इटारसी। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह के दूसरे दिन सोमवार को कलचुरी समाज की युवा शाखा ने वाहन रैली निकाली। युवा मंडल के सदस्यों ने कलचुरी भवन से रैली की शुरुआत की और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस कलचुरी भवन में रैली का समापन हुआ। दूसरे दिन यहां दोपहर में महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, थाल सजाओ आदि कलात्मक प्रतियोगिताएं हुईं।
मंगलवार 13 नवंबर को दोपहर 2 बजे से कैरम, शतरंज, लूडो, धीमी स्कूटर रैस आदि का आयोजन होगा। अंतिम दिन 14 नवंबर, बुधवार को दोपहर ढाई बजे से भगवान सहस्त्रबाहु की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली जाएगी जिसके समापन के बाद कलचुरी भवन में भगवान सहस्त्रबाहु की महाआरती, अतिथि सम्मान, प्रतिभा सम्मान, पुरस्कार वितरण, भंडारा होगा। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद पद्मश्री बनवारी लाल चौकसे भोपाल रहेंगे।
इससे पहले रविवार को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रमों का शुभारंभ समाज के बच्चों और महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिता से किया। चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत रविवार को बच्चों के खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं से किया। इस दौरान बच्चों की प्रश्नमंच, कुर्सी दौड़, अंटी चम्मच दौड़, पासिंग द पार्सल तथा महिला वर्ग की कुर्सी दौड, एक मिनट, हाऊजी आदि प्रतियोगिताएं की गईं।
सहस्त्रबाहु जयंती : हुईं प्रतियोगिताएं

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









