इटारसी। गर्मी में होने वाले पेयजल संकट के निदान के लिए सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने अपनी सांसद निधि ने नगर के वार्ड 17 में नलकूप खनन के लिए राशि स्वीकृत थी। इस कार्य का भूमिपूजन शनिवार की शाम को किया गया।
वार्ड 17 में हर वर्ष होने वाले पेयजल संकट के निदान के लिए सांसद निधि से नलकूप का खनन किया जाएगा। सांसद ने इसके लिए सवा लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी है। दरअसल, पिछले वर्षों में यह वार्ड पानी के संकट का सामना करता रहा है। यद्यपि नगर पालिका ने यहां पाइप लाइन बिछाई है, बावजूद इसके कुछ हिस्से में पानी की कमी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। सांसद के समक्ष यहां के निवासी सांसद प्रतिनिधि प्रदीप रैकवार ने समस्या उठायी थी। सांसद श्री सिंह ने इसके लिए राशि की स्वीकृति दी। भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद मनोज गुड्डू गुप्ता, शिवकिशोर रावत, यज्ञदत्त गौर, सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र दीक्षित, संदेश पुरोहित, उमेश पटेल, जोगिन्दर सिंह सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित थे। पार्षद गुड्डू गुप्ता ने कहा कि सांसद श्री सिंह ने जो राशि स्वीकृत की है, इसके अलावा जो राशि लगेगी, नगर पालिका निधि से खर्च की जाएगी। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप रैकवार ने बताया कि सांसद ने इसके लिए एक लाख पच्चीस हजार रुपए की स्वीकृति दी है।
सांसद निधि से नलकूप खनन का भूमिपूजन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








