
साईं फाच्र्यून सिटी समिति की नयी कार्यसमिति गठित
इटारसी। ग्राम पंचायत सोनासांवरी के अंतर्गत साईं फाच्र्यून की नयी कार्यसमिति के चुनाव कालोनी के फेज़-2 के उद्यान में सर्वसम्मति से हुए। विगत 5 फरवरी को गड़बडिय़ों की शिकायत के चलते पुरानी समिति को भंग कर दिया था। तीन सदस्यीय चुनाव संचालन समिति ने शांति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी।
चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुमन सिंह को चुना। सचिव पद पर रंजीत कुमार देहरिया, कोषाध्यक्ष गौरी शंकर, उपाध्यक्ष ज्योति खन्ना और सदस्य अशोक कुमार सिंह, ऋतु विश्वकर्मा, शोभा बारंगे को चुना। चुनाव संचालन हेतु मोहनीश मंगवरिया, आनंद प्रकाश चंदेरिया, एवं मनोहर भमकर का योगदान रहा।
CATEGORIES इटारसी समाचार