इटारसी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की योजना के अनुसार रविवार को शाम 5:50 बजे संघ से जुड़े शहर के करीब 550 घरों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि..गूंजी। नगर में करीब 550 परिवारों के लगभग 2100 सौ सदस्यों ने अपने घर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हएु यह प्रार्थना की।
लॉक डाउन के इस दौर में स्वयं सेवकों को सक्रिय बनाये रखने के लिए संघ की यह राष्ट्रीय स्तर पर यह योजना बनायी है। इसके अंतर्गत संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर कुटुंब शाखाएं प्रारंभ की हैं। स्वयं सेवक अभिषेक तिवारी ने बताया कि रविवार को संघ से जुड़े करीब 550 परिवारों ने अपने घरों की छत पर, खुले मैदान में परिवार के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शाखा लगायी।
साढ़े पांच सौ घरों में गूंजा नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








