होशंगाबाद। विगत 18 फरवरी से चल रहे संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले का 4 मार्च को सादगीपूर्वक समापन हो गया। इस बार के मेले की खास बात रह रही कि पूरा मेला शहीदों के नाम समर्पित था। समापन पर पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे, समाधि के महंत परमेश्वर दास, उपाध्यक्ष अशोक कुशराम, पूर्व सीएमओ अमरसत्य गुप्ता सहित परिषद के पार्षदगण, सांसद प्रतिनिधि गौरी यादव, नंदकिशोर यादव, साथ ही मेला प्रभारी डा प्रशांत जैन, प्रभारी सीएमओ आरसी शुक्ला सहित अधिकारी कमर्चारीगण उपस्थित थे।
समारोह के अंतर्गत मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही मेले में बाहर से आए हुए दुकानदारों, मीडियाकमिर्यों का, कलाकारों एवं नगरपालिका के अधिकारियों कमर्चारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कमर्चारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही एसपी को सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महंत परमेश्वरदास ने संत शिरोमणी श्री रामजीबाबा के जीवन गाथा की विशेषताएं बताई। उन्होंने गौरीशाह और रामजीबाबा की दोस्ती के बारे में भी उपस्थित जनसमुदाय को बताया। कार्यक्रम का आभार नपा उपाध्यक्ष अशोक कुशराम ने व्यक्त किया।
सादगीपूर्वक हुआ रामजीबाबा मेले का समापन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







