पेट्रोल,डीजल की बढ़ती क़ीमतों का विरोध
इटारसी। देश में भाजपा की नेतृत्व वाली मोदी सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई व पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने जयस्तंभ चौक पर झंडे व बैनर लगी साइकिलों पर सवार होकर बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होने के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उसके बाद सभी कांग्रेसी सायकल चलाकर एसडीएम कार्यालय तवा कालोनी पहुंचे जहां अनुविभागीय अधिकारी सतीश राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का न्यूनतम मूल्य होने पर भी पेट्रोल, डीजल के रेट लगातार बढ़ाये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवराज राज में तो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे महंगा पेट्रोल डीजल बिक रहा है।
पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार इस भीषण महामारी के समय भी अवसर तलाश रही है। बिजली बिलों व पेट्रोल डीजल की कीमतों में बेहिसाब इजाफा देश व प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, योगेश त्रिवेदी, जयप्रकाश अग्रवाल, अमोल उपाध्याय, अर्जुन भोला, सौम्य दुबे, रामशंकर सोनकर, नवल पटेल, जय जुनानिया, राहुल दुबे, अरमान छाबड़ा, प्रदीप अग्रवाल, सतीश बैस, सोनू बकोरिया, नीरज राठौर, अवध पांडे, धर्मेन्द्र मालवीय, रघुराज बघेल, संजय बड़कुर सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
सायकल चलाकर कांग्रेसी पहुंचे एसडीएम को ज्ञापन देने


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








