इटारसी। नाला मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की खेड़ा पर सायकिल से चलते हुए अचानक हृदयाघात से मौत हो गयी। अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बताया जाता है कि वह हम्माली का काम करता था और सायकिल पर था, कि अचानक हृदयाघात आने से गिर गया।
मिली जानकारी के अनुसार नाला मोहल्ला निवासी विजय पिता दौलतराम गहलोत दोपहर करीब 3:30 बजे खेड़ा स्थित चर्च के सामने अचानक हृदयाघात से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम किया है।
[adrotate banner="7"]
सायकिल से चलते वक्त हार्टअटैक से मौत


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









