---Advertisement---

सिलेंडर की आग में बाइक सहित जला गृहस्थी का सामान

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मुस्कान केन्द्र के पीछे स्थित झुग्गी क्षेत्र में बने एक मकान में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना गैस सिलेंडर के आग पकड़ लेने से होना बतायी जा रही है। मौके पर करीब एक घंटे तक गैस सिलेंडर में आग जलती रही। लेकिन, मोहल्ले के किसी भी व्यक्ति ने आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटायी। आग से घर में रखी एक बाइक, किचिन में रखा फ्रिज और अलमारी का सामान जलकर राख हो गया।
लगभग डेढ़ घंटे के बाद एक दमकल कर्मी की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। आग यहां रहने वाली सीता चौधरी नामक महिला के घर में लगी थी। सीता चौधरी का कहना है कि उनके बेटे नीतेश चौधरी ने गैस चूल्हा जलाने का प्रयास किया और रेग्युलेटर के पास अचानक आग भड़क गयी। इसके बाद आनन-फानन में सभी घर से बाहर भागे। आग की सूचना के बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गये लेकिन गैस सिलेंडर से रिसती गैस और उसमें लगी आग देखकर किसी ने आगे बढ़कर आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटायी।

सूचना पर पहुंची दमकल
आग की सूचना मिलने पर सीएमओ चंद्रप्रकाश राय ने तत्काल फायर बिग्रेड को भेजा लेकिन संकरी गली होने से दमकल वाहन वहां तक नहीं पहुंच सका। फिर टैंकर को बुलाया लेकिन टैंकर आने से पूर्व एक दमकल कर्मी ने भीगा हुआ बोरा और कपड़ा की मदद से सिलेंडर की आग पर काबू पाया। हालांकि करीब एक घंटे लगी आग से घर में रखी एक मोटर सायकिल, किचिन का सारा सामान जलकर राख हो गया।

इन लोगों ने किये प्रयास
आग लगने की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक देवीलाल पाटीदार के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा तो समाजसेवी मनीष ठाकुर भी पहुंचे। इस दौरान बिजली विभाग के शहर प्रबंधक डेलन पटेल को खबर मिली तो उन्होंने लाइनमेन को भेजकर सबसे पहले उक्त कमान की बिजली काटी। इसके बाद सिलेंडर बुझने पर मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर घर में लगी आग बुझायी। मकान का एक दरवाजा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

गरीब है पीडि़त परिवार
सीता चौधरी ने बताया कि उसका मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बना है। वह खुद लोगों के यहां काम करके परिवार चलाती है। रात करीब 8 से सवा आठ के बीच हुई इस घटना ने उसे पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। सीता का कहना है कि मुश्किल से मोटर सायकिल ली थी, फ्रिज लिया था, अलमारी में कुछ नगदी रखी थी, सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया। अब इससे उबरने में कई साल लग जाएंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.