इटारसी। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मप्र की ग्राम संपर्क यात्रा के दूसरे चरण में संगठन के पदाधिकारियों ने सिवनी मालवा विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में सामाजिक परिवारों और सदस्यों से मुलाकात कर सदस्यता के आवेदन भरवाये।
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अजीत सेठी, जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल शिल्पी, बानापुरा से तहसील अध्यक्ष मनीष मोदी, अनिल जैन, जयेश खंडेलवाल, के साथ शिवपुर में वैश्य समाज के सदस्यों से संपर्क किया। इस दौरान मोहनलाल अग्रवाल, मोहनलाल गोयल, संदीप अग्रवाल, संजय गर्ग अध्यक्ष अग्रवाल समाज शिवपुर,श्रीमती सविता गर्ग, सोनू मित्तल, कमलेश प्रसाद गोयल, अनिल अग्रवाल गर्ग, श्रीमती सरोज अग्रवाल, बिसौली से ओमप्रकाश गर्ग, राधावल्लभ माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल, कमलेश कुमार अग्रवाल मित्तल भी इस यात्रा में साथ रहे।
वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई होशंगाबाद द्वारा ग्राम संपर्क यात्रा के दूसरे चरण में सिवनी बानापुरा तहसील के ग्रामीण अंचल डोलरिया, बघवाड़ा, धरमकुंडी, भीलटदेव, शिवपुर बिसौनी एवं रास्ते में पडऩे वाले ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर सामाजिक सदस्यों से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई द्वारा परिवार पिकनिक और ग्राम संपर्क यात्रा के माध्यम से समाज को संगठन से जोडऩे का अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल शिल्पी ने बताया कि संगठन द्वारा जिले की सभी 8 तहसीलों में पृथक-पृथक ग्राम संपर्क यात्राएं निकालकर दृरस्थ ग्रामीण अंचलों में बसे वैश्यों को मुख्य धारा में लाकर सक्रिय करना उद्देश्य है।
सिवनी मालवा ब्लाक के गांवों में पहुंची ग्राम संपर्क यात्रा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







