इटारसी। नगर कांग्रेस के बैनर तले पिछले दिनों संपत्तिकर की बढ़ोतरी के विरोध में दिए ज्ञापन पर आज कांग्रेस ने सीएमओ सुरेश दुबे ने उनके दफ्तर में पहुंचकर पूछा कि ज्ञापन पर क्या कार्यवाही की गई है?
नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में सर्वप्रीत सिंघ भाटिया, सम्राट तिवारी, पार्षद अरविंद चंद्रवंशी, गोल्डी साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सीएमओ श्री दुबे से मुलाकात की। पार्टी ने करीब एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका में संपत्तिकर में बढ़ोतरी करने के विरोध में एक ज्ञापन दिया था। हालांकि सीएमओ का कहना है कि कोई वृद्धि नहीं हुई है। आज उस पर चर्चा करने पार्टी सदस्य पहुंचे तो सीएमओ सुरेश दुबे ने कहा कि उनकी इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के शहर से बाहर होने के कारण चर्चा नहीं हो सकी है, उनसे चर्चा होने के बाद वे किसी नतीज़े पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिन इस पर चर्चा कर लेंगे।
सीएमओ से पूछा, क्या हुई कार्यवाही

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








