इटारसी। जीआरपी ने सीडीआर के आधार पर तीन मोबाइल चोर पकड़े हैं। इनसे चोरी किये गये मोबाइल जब्त किये हैं।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाम रसूल पिता मोहम्मद आमीन उम्र 47 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी नया इस्लामपुरा थाना आईसानगर नासिक का रहने वाला है। आरोपी ने जलगाव के जामनेर निवासी राजीव पिता रामचंद्र ठाकरे का दस हजार रुपए कीमत का मोबाइल 13 मार्च को अजमेर-हैद्राबाद एक्सप्रेस के कोच एस-9 से इटारसी स्टेशन से चुराया था। इसी तरह से 12 अक्टूबर 18 को झेलम एक्सप्रेस के कोच एस-6 की बथ नंबर 50 पर पुणे की यात्रा कर रहे सिद्धार्थ दुबे निवासी अकोला का 6,800 रुपए कीमत का मोबाइल रात करीब डेढ़ बजे चोरी हुआ था। मामले में इजराइल खान पिता कल्लेखान, उम्र 25 वर्ष निवासी जरोली को गिरफ्तार किया है।
मोबाइल चोरी के ही तीसरे आरोपी वीरेन्द्र पिता गोपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष निवासी धौलपुर राजस्थान को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महेश पिता सुरेश घाडगे निवासी पुणे का एमआई कंपनी का मोबाइल झेलम एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान 14 मार्च 19 को उड़ाया था।
सीडीआर के आधार पर मोबाइल चोरी पकड़े

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









