इटारसी। यहां सीपीई में कार्यरत एक कर्मचारी की अचानक सीने में दर्द उठने के बाद मृत्यु हो गयी। घटना एमआई रूम की बतायी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिलिट्री कैंप सीपीई से हीरालाल पिता चिरोंजीलाल वर्मा ने आकर घटना की सूचना दी है। बताया जाता है कि सैनिक संतोष पिता वकील सिंह जाट 48 की काम के दौरान मौत हो गयी। सैनिक को जम्मू-कश्मीर का निवासी बताया जा रहा है। सूबेदार हीलाल वर्मा की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सीपीई कर्मचारी की मृत्यु

Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








