इटारसी। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला मंडल ने हल्दी-कुमकुम का आयोजन कामिनी अनिरुद्ध शुक्ला के निवास पर किया। इस अवसर पर समस्त महिलाओं ने सर्वप्रथम सुंदरकांड पाठ किया फिर भजनों की श्रंखला पर सब मंत्रमुग्ध हो गए। हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को कुमकुम आदान प्रदान की। नयी महिला सदस्यों का परिचय हुआ।
इस अवसर पर बसन्त उत्सव की रूपरेखा बनाकर सभी सदस्यों को प्रभार दिया। इस दौरान शीलमणि पांडेय, उषा शुक्ला, इंदिरा तिवारी ने समाज के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किये। उमा तिवारी, सोना शुक्ला, सरोज अवस्थी, उमा पांडेय, अर्चना अवस्थी, रेखा मिश्रा, साधना मिश्रा, संगीता तिवारी, पूनम पांडेय, अनिता तिवारी, राधा पांडेय, शिखा पांडेय, कल्पना तिवारी, अंजुला शुक्ला, निधि दीक्षित व अन्य महिलायें उपस्थित थीं।
सुंदरकांड और भजनों की प्रस्तुति हुई


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









