सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने पहुंची सेफ्टी टीम

इटारसी। बीते साल प्लेटफार्म 01 पर स्थित फूड प्लाजा में हुई आगजनी की घटना का एक साल पूरा होने वाला है। यही कारण है कि गुरूवार को मंडल से आई सुरक्षा कमिश्नरों की टीम ने जंक्शन पर आगजनी से निपटने के इंतजाम और आगजनी के संभावित कारणों की जांच की। इस दौरान जांच दल के सदस्यों ने पूरे जंक्शन पर फोटोग्राफी भी की। जांच अधिकारियों ने बताया कि वे निरीक्षण करने के बाद मंडल सुरक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। रिपोर्ट में जंक्शन पर आगजनी से निपटने और जंक्शन पर मौजूद इसके कारणों का उल्लेख होगा। मंडल से आए इंजीनियरिंग विभाग केसेफ्टी कमिश्नर एके जटारिया, एके शर्मा व एसके ताम्रकार ने जंक्शन पर गोपनीय निरीक्षण किया।
फूड प्लाजा के किचन में देखी व्यवस्था
मंडल मुख्यालय से आए तीन अधिकारियों के दल ने जंक्शन पर संचालित फूड प्लाजा के किचन में व्यवस्था देखी। हालांकि पिछले साल घटना के समय फूड प्लाजा संचालक ने दलील दी थी कि आग डिप्टी एसएस कार्यालय से फैली थी। अधिकारियों ने बताया कि फूड प्लाजा में अधिकारियों को अभी भी लापरवाही देखने को मिली। साथ ही टीम ने फूड स्टॉल भी इंडक्शन सहित अन्य साधनों की जांच की और फोटोग्राफ लिए।
इनका कहना है…!
जंक्शन पर आगजनी के लिए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट तैयार कर ये रिपोर्ट मंडल सुरक्षा अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।
एके जटारिया, सेफ्टी कमिश्नर(इंजी.)

CATEGORIES
TAGS
Share This
error: Content is protected !!