सुरिंदर पाल सिंह भाटिया प्रदेश सचिव नियुक्त
इटारसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांदे ने कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रभास शेखर की सहमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मंशा अनुरूप सुरिंदर पाल सिंह भाटिया अंटू को मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
संगठन ने उनसे अपेक्षा की है कि वे कांग्रेस की रीति-नीतियों के अनुसार कार्य करते हुए ट्रक ट्रांसपोर्ट के हित में कार्य करते रहेंगे। श्री भाटिया की इस नियुक्ति पर समस्त कांग्रेस एवं ट्रांसपोर्ट ट्रक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पांदे का आभार व्यक्त किया है।