सुरेश दुबे स्मृति दिवस 31 को
इटारसी। जिला हॉकी संघ के पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी, सेवानिवृत्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे का पुण्य स्मरण दिवस 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में मनाया जाएगा।
श्री सुरेश दुबे स्मृति समारोह समिति द्वारा स्व. दुबे की प्रथम पुण्य तिथि पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुरेश दुबे के मित्रगण, हॉकी प्रेमी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक स्वर्गीय दुबे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
TAGS Suresh Dubey