इटारसी।आयुध निर्माणी इटारसी के कर्मचारी सुशील शर्मा को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (यूथ इंटक) में जिला कौंसिल होशंगाबाद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ इंटक) संजय गाबा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी इटारसी राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक) के नेता की अनुशंसा पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस संगठन की मजबूती हेतु जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियो, निजी श्रमिकों, खेतिहर मज़दूरों का कार्य लगन सेवा एवं निष्ठाभाव से करने और 1 माह के भीतर जिले के युथ जुझारू नेताओ का चयन कर जिला कार्यकारणी बनाई जाने की जिम्मेदारी श्री शर्मा को दी गई।
श्री शर्मा को अध्यक्ष बनने पर अशोक ढिमोले, राजेन्द्र मेहतो,सौरभ दुबे,प्रमोद गोएस्वामी,सुरेंद्र मेहतो, योगेश पटैल, राजेश शर्मा,माखन कहार,पंकज राठौर,सम्राट तिवारी,बाबू चौधरी, मयूर जैसवाल, पीयूष सिंह, नितिन पटैल, मेहरबान सिंह, पप्पू पटैल, केलू उपाध्याय एवं जिला होशंगाबाद राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र दीक्षित ने बधाई दी।
सुशील शर्मा बने अध्यक्ष
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








