इटारसी। पुराने शहर में पुलिस विभाग स्वयं के भवन में चौकी संचालित करेगा। अब तक नगर पालिका से मिले भवन में यहां पुलिस चौकी संचालित हो रही है। पुलिस हाउसिंग के माध्यम से जल्द ही यहां पुलिस चौकी के लिए नए भवन का निर्माण होगा।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी निर्माण के लिए शासन से राशि का आवंटन भी हो गया है। रविवार को पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की टीम ने यहां निरीक्षण किया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरु करने की बात भी कही। बता दें कि लंबे समय से पुरानी इटारसी क्षेत्र में भी एक स्थायी पुलिस चौकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रशासन ने कार्य को मंजूरी दे दी है और 24 लाख रुपए की राशि भी पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा आवंटित कर दी है।
रविवार को भोपाल से आयी इंजीनियर्स की टीम ने यहां निरीक्षण भी कर लिया है। प्रोजेक्ट के इंजीनियर प्रशांत भार्गव ने वताया कि आज टीम ने निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही कार्य शुरु भी कर दिया जायेगा। ज्ञात हो कि यह मैदान की जमीन पुलिस प्रशासन के ही अधिकार में है, जिस पर वर्तमान में नगर पालिका द्वारा रामलीला का मंचन कराया जाता है। यहां पास ही की एक बिल्डिंग में अस्थाई रूप से चौकी संचालित हो रही है।
सूखा सरोवर मैदान में बनेगी पुलिस चौकी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








