होशंगाबाद। वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमणकाल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आमजनों तक पहुंचाने के साथ जरूरतमंदों की सहायता कर कर्तव्यनिष्ठा की मिशाल पेश कर रही हैं। इटारसी में पदस्थ महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर एस नार्टन सिस्टर।
एस नार्टन सिस्टर अपनी सेवाकाल के अंतिम चरण में भी पूरी उर्जा एवं समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके वे उनके साथी टीम द्वारा इटारसी नगर के कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में कोरोना संबंधी सर्वे एवं स्क्रीनिंग कार्य में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों एवं संदिग्ध कोरोना व्यक्तियों की जानकारी संकलित करने एवं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के परिजनों से निरंतर संपर्क स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कोरोना को मात देकर घर लौटे कोरोना संक्रमित मरीजों को आवश्यक सावधानी रखने की सलाह भी उनके द्वारा दी गई है।
एस नार्टन सिस्टर अपने पदीय दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के साथ-साथ जरूरतमंदों की भी मदद कर लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी है। एस नार्टन सिस्टर जैसे फ्रंट लाइन में कार्य रहे चिकित्सकों एवं पेरामेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत एवं सतत प्रयासों से ही जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार में प्रभावी रोक लगाने में सफल रहा है।
[adrotate banner="7"]
सेवाओं के साथ जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं एस नार्टन


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









